I Need More Space! एक मजेदार आर्केड खेल है जिसमे आप असीम बाह्य अंतरिक्ष का सामना करने में एक छोटे अंतरिक्ष यात्री की मदद करते हैं। छोटे छोटे हरे रंग के गेंद जो तारों के बीच बिखरे हुए दिखते हैं, इकट्ठा करने में आपको उसकी मदद करनी है। इस दौरान आपको बाएं या दाएं चलने के लिए अपने जेट पैक का उपयोग करना है और लक्ष्य तक पहुंचना है। हालाँकि, यह केवल सुनने में आसान लगता है; आकाश ज्वलंत क्षुद्रग्रहों से भरा है जो आपको सिर्फ एक स्पर्श से मार देगा।
इसका गेमप्ले सरल है: दाएं ओर विकर्ण चलने के लिए स्क्रीन के दाएं तरफ टैप करें और बाएं ओर विकर्ण के लिए बाएं तरफ। अगर आप कुछ भी नहीं छूए तो, अंतरिक्ष यात्री स्क्रीन से नीचे उतरता है। तरकीब यह है कि, आपकी उंगली को सही समय तक टिके रखना और सही समय पर दाएं और बाएं बटन के बीच स्विच करना है, ताकि बेचारा अंतरिक्ष यात्री किसी जलते हुए तारे से टकरा न जाय। एक हरे गेंद उठाने में सफल होने के हर बार, आपका स्कोर में एक पॉइंट जुड़ जाता है जोकि स्क्रीन के ऊपरी भाग में दिखता है।
जितना हो सके हरे गेंदों को इकट्ठा करने की कोशिश करें और लगातार खुद के ऊँचे स्कोर से अधिक प्राप्त करने की कोशिश करें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 10.9 Mavericks या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
I Need More Space! के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी